छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़: स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट… पुलिस ने मारा छापा… सात युवतियां गिरफ्तार, कारोबारियों के बेटे छिपाने लगे मुंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर रविवार रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चौबे कॉलोनी स्थित संचालित शाइन आर्केड स्पा में छापा मारा है। छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इस इलाके में कई अरबपति कारोबारी रहते हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी कर सात युवतियों को पकड़ा है। साथ ही में दो युवक भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए दोनों युवक शहर के बड़े कारोबारी के लड़के हैं। इस स्पा सेंटर के ग्राहकों में कारोबारी घराने के लोग ही थे।

दरअसल, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के चौबे कॉलोनी में संचालित शाइन आर्केड स्पा में देह व्यापार की खबर रायपुर पुलिस को लगातार मिल रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की थी। उसी टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। मौके से अवैधानिक व्यापार में संलिप्त स्पा सेंटर की संचालिका सहित 7 युवतियों और 2 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गईं युवतियों में बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की हैं। इन्हें हाल में देह व्यापार के लिए इस स्पा सेंटर में लाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पीटा के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन लड़कियों को यहां कौन लाया था। इसके साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका को भी पकड़ा है। वहीं, स्पा सेंटर से पकड़े गए दोनों युवक ग्राहक बताए जा रहे हैं। दोनों कारोबारियों के बेटे हैं।
raids at raipur spa center

कारोबारी परिवार के युवक पकड़े गए
रायपुर के कोटा के रहने वाले तुषार अग्रवाल (24), गुढ़ियारी के रहने वाले विवेक अग्रवाल (29) को स्पा से पकड़ा गया है। दोनों ही युवकों का परिवार रायपुर में व्यावसायिक परिवार है। पुलिस इस मामले में इनके शामिल होने पर जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ये लड़कियों के ग्राहक थे अक्सर इस स्पा में इनका आना-जाना लगा रहता था। इस केस में गिरफ्तार युवक युवतियों से पुलिस इस सेक्स रैकेट के बारे में पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

2300 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग तेज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर...

शराब घोटाले के आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में बिलासपुर हाईकोर्ट से दो आरोपियों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। आबकारी विभाग के...

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...