भिलाई के युवाओं को जोड़ने भाजयुमो ने शुरू किया कैंपेन: हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर युवाओं को जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने बताया पार्टी का सिद्धांत, हर वार्ड में होगी बैठक

भिलाई। शहर के युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने के लिए भाजयुमो ने कैंपेन शुरू कर दिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष शरद सिंह के निर्देशन में जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने युवाओं को जोड़ने मोर्चा संभालकर अभियान शुरू कर दिए हैं। भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने इसकी शुरुआत वार्ड-18 रामनगर से की है।

वार्ड-18 रामनगर के श्रीराम मार्केट स्थित हनुमान मंदिर में पहले पूजा-पाठ की गई। हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद वहां मौजूद युवाओं को जोड़ने के लिए पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। पीएम नरेंद्र मोदी की कार्ययोजना और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और राकेश पांडेय के विजन के बारे में लोकेश पांडेय ने जानकारी दी।

युवाओं ने कहा कि, मिशन-2023 के लिए सभी काम करेंगे। पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए हर मोर्चे पर उतरेंगे। युवाओं से लोकेश ने कहा कि, वैशालीनगर, भिलाई नगर के साथ-साथ सभी 90 सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी दिलाने के लिए एकजुटाता से काम करेंगे।

हर वार्ड में चलेगा कैंपेन
जिला भाजयुमो महामंत्री लोकेश पांडेय ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में युवाओं को जोड़ने के लिए कैंपेन चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत हो गई है। अलग-अलग दिनों में उस इलाके के मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद वहां के युवाओं को पार्टी से जोड़कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...