सीएम की घोषणा का नगरीय निकाय प्रशासनिक सेवा संघ ने किया स्वागत : पांच दिवस कार्य से कर्मचारियों की बढ़ेगी कार्यक्षमता, संघ ने कहा-दायित्वों को समय सीमा में पूरा करने करेंगे प्रयास

भिलाई। सप्ताह में पांच दिवस ही शासकीय कर्मियों के काम करने की घोषणा 73वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस घोषणा का नगरीय निकाय प्रशासनिक सेवा संघ ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। नगरीय निकाय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सचिव नारायण साहू ने कहा कि इससे शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। हम घोषणा के अनुरूप कार्य करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। शासन की महत्वकांक्षी कार्यक्रमों योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने लगातार मेहनत करेंगे। भविष्य में नगरीय निकाय के सभी अधिकारी- कर्मचारी 5 दिवस जो कार्य दिवस है, उसमें अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर शासन के योजनाओं, कार्यक्रमों व लक्ष्य को प्राप्त करने में गंभीर एवं निरंतर मेहनत करेंगे। नगरीय निकाय के अधिकारी- कर्मचारी कोरोना संक्रमण के महामारी के दौर में अपनी पूरी क्षमता के साथ 24 घण्टे 7 दिन हमेशा अपने नागरिकों की सेवा में लगे रहे हैं। यह घोषणा कहीं-न-कहीं उनकी क्षमताओं और उनके परिवार को भी समय देने का अवसर मिलेगा। इससे वह भरपूर ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों व शासन के निर्धारित दायित्वों का समय सीमा में पूर्ण करने का प्रयास करेंगे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...