चक्रवात से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा फैसला : किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, कलेक्टरों को सर्वे के आदेश

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने राहत की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को फसल क्षति का जल्द सर्वे कराने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान को सरकार गंभीरता से ले रही है। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और राहत की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

नुकसान के आकलन के बाद मिलेगा मुआवजा

सरकार की ओर से पहले प्रभावित खेतों का सर्वे कराया जाएगा। इसमें फसल को हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद नियमानुसार सहायता राशि के लिए पात्र किसानों को चिन्हित किया जाएगा। पात्रता के अनुसार RBC 6-4 के प्रावधानों के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। CM श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सर्वे से लेकर राहत राशि के वितरण तक की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। सभी जरूरी कार्रवाई तय समय-सीमा के भीतर पूरी कर किसानों तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

CM साय बोले- किसानों के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए जारी संदेश में कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की चिंता सरकार समझती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और नियमों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। फसल क्षति का सर्वे पूरा होने के बाद पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द सहायता देने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...