अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में ली अंतिम सांस, भाजपा में शोक की लहर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही अहिवारा क्षेत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

दूसरी बार संभाल रहे थे अहिवारा की कमान

डोमन लाल कोरसेवाड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। राजनीति के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता रही। क्षेत्र में उनका लंबा राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। वहां उनका इलाज जारी था, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

निधन की खबर से समर्थकों में शोक

कोरसेवाड़ा के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में वे लंबे समय से सक्रिय थे और क्षेत्र में भाजपा के प्रमुख चेहरों में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन के बाद भाजपा ने अपना एक वरिष्ठ नेता और अहिवारा क्षेत्र ने अपना निर्वाचित प्रतिनिधि खो दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...