महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी : ओमान से CBI ने पकड़कर लाया, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेश

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार चल रहे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को आखिरकार भारत लाया गया है। ओमान में हिरासत में लिए जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत पहुंचाया। इस कार्रवाई को महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ जांच में अहम कदम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, CBI की विशेष टीम रविवार शाम आरोपी को लेकर भारत पहुंची। प्रत्यर्पण की इस पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय जांच एजेंसियों के बीच समन्वय बनाया गया था। भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे रायपुर लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दो मामलों में CBI को थी तलाश

जांच एजेंसी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर दो अलग-अलग मामलों में वांछित है। इन दोनों प्रकरणों में CBI पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उसके खिलाफ एक मामले में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। सोमवार को उसे रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस से हुई गिरफ्तारी

सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसी आधार पर उसे ओमान में पकड़ा गया। इसके बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने ओमान के अधिकारियों के साथ संपर्क और समन्वय कर प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी कीं। अब भारत लाए जाने के बाद उससे मामले से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ की जा सकती है।

विदेश से संचालित हो रहा था सट्टेबाजी नेटवर्क

CBI की जांच में महादेव ऑनलाइन बुक को विदेश से संचालित कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है। एजेंसी के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए सट्टेबाजी से जुटाई गई रकम को विभिन्न बैंक खातों और हवाला माध्यमों से विदेश भेजे जाने का आरोप है। सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच में आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...