अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का कांग्रेस पर करारा वार : राहुल गांधी को घेरा, बोले- विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह के दौरे को लेकर उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए राहुल गांधी के बयानों पर भी निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी की बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है और जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती।

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का जवाब

दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी ताकतों के जरिए प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात कही थी। साय ने कहा कि जब कांग्रेस के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं होते, तब इस तरह के बयान देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है। हालांकि, देश की जनता अब सब समझती है और ऐसे बयानों से प्रभावित होने वाली नहीं है।

नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी और मजबूत कार्रवाई नहीं की गई। सीएम साय ने कहा कि तत्कालीन सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण प्रदेश में नक्सलवाद को लंबे समय तक पनपने का अवसर मिला।

दिल्ली दौरे में ऊर्जा क्षेत्र के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वे भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026 में शामिल हुए। कार्यक्रम में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों और संभावनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है। प्रदेश की कुल ऊर्जा खपत का 15 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करने का लक्ष्य लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

खैरा गांव बना सौर ऊर्जा का उदाहरण

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के खैरा गांव का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव के सभी घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। उन्होंने इसे स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने और आम लोगों की भागीदारी से ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाने का अच्छा उदाहरण बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : जेल में बंद CRPF...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जेल में बंद रहने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक इंस्पेक्टर को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त...

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...