गुरुपूर्णिमा पर श्री साई के जीवन पर अनूठी रंगारंग प्रस्तुति: के.एच.मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स और दुर्ग-भिलाई के रंग कर्मियों ने बांधा समा

भिलाई नगर। के.एच.मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स तथा भिलाई ,दुर्ग के रंगकर्मियों द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईंधाम, कुम्हारी में श्री साईं के जीवन पर आधारित “साई शरणागत”नाट्य की अनूठी रंगारंग प्रस्तुति दी गई। दृश्य-श्रव्य नाट्य शैली ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। नाटक की परिकल्पना रंगकर्मी शक्तिपद चक्रवर्ती ने की थी।

इस अवसर पर “साई धाम” के बाबा ,आचार्यगण, केएच ग्रूप के चेयरमेन के. के. झा , केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा , डायरेक्टर निश्चय झा , राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।“साईधाम” के बाबा तथा के. के झा ने इस अवसर पर “साई बाबा ” से संबंधित अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये। केएच मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स तथा भिलाई ,दुर्ग के रंगकर्मियों के लिये“बाबा साई “से मंगल कामना की तथा सभी को उपहार भेंट किये।

“साई शरणागत”का नाट्य रूपांतरण एवं नाट्य निर्देशन शक्तिपद चक्रबर्ती ने किया। पार्श्व संगीत एवं निर्देशन बरुण चक्रवर्ती, साई चक्रवर्ती का था।निर्देशन सहायक एवं पार्श्व स्वर रिकॉर्डिंग सारथी चक्रवर्ती, पार्श्व गायन स्वर मदन चौहान एवम नृत्य संयोजन नेहा साहू ,वीर सिंह का था।

स्टूडेंट्स जिन्होंने भाग लिया….
ए रागिनी (ग्रुप लीडर ), गौरव यादव, लक्ष्य भास्कर, आयुष माझी, अयूब अंसारी, अदीबा परवीन, निकिता सिंह, अक्ष परवीन, जी श्वेता, शीतलपती, निखिलपति, ऋषभ कुमार, मो. कामिल, एंजेल गुप्ता, फातिमा केशर,आदित्य सिंह, अब्दुल तौसीफ, लवण्या खोबरागड़े, रूपाली जंघेल, मो. सैफ खान, युवराज कोरी, शुभदीप सिंह, अभिषेक मौर्या, मयंक मल, वेदांश, एस सवानी, जी प्रणय कुमार, मो. नाजिश, ज्ञान प्रकाश, इरफान राजी,रजनीश सिंह, नवीन चौहान, गुलशन डांजे, रेहान रशीद, मनप्रीत कौर मेहरा, टी रोशनी, स्नेहा सोनी, लावण्या साहू, सागर दुबे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...