शिवनाथ के बाद मनगटा में डूबने से छात्र की मौत: भिलाई के 11 स्टूडेंट्स गए थे बर्थडे सेलिब्रेशन में, खदान में उतर गए 3 छात्र, 50 फीट से ज्यादा गहरे पानी में डूबने से मौत

भिलाई। शिवनाथ नदी और खारून नदी के बाद अब मनगटा के खदान में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र भिलाई का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट मनगटा गया हुआ था। जिस तरह शिवनाथ नदी और खारून नदी में सुरक्षा के इंतजाम है, मनगटा में ऐसा कोई इंतजाम नहीं है।

राजनांदगांव और दुर्ग के बीच में यह मनगटा है। जहां लोग पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-6, सड़क-81, क्वार्टर-5F के रहने वाले अब्दुल अपने दोस्तों के साथ मनगटा गया हुआ था।

आज सुबह ही अपने 11 दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। जन्मदिन मनाने के बाद तीन दोस्त खदान के पास पहुंच गए। जहां कपड़ा उतारकर नहाने के लिए उतर गए। तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। तीनों डूबने लगे और दो बच्चे मुश्किल से बाहर निकले। जबकि, अब्दुल थककर हार मान गया और वह 50 फीट गहरे खदान की आगोश में आ गया।

अब्दुल को बचाने के लिए बच्चे भी कुछ नहीं कर पाए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए? जैसे-तैसे परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन आनन-फानन में पहुंच गए। लेकिन वहां भी उन लोग कुछ नहीं कर पाए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। भिलाई से और परिजन पहुंचे। गांववाले भी पहुंच चुके थे।

कुछ ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ढाई घंटे बाद नगर सेना के जवान पहुंचे। बोट लेकर रेस्क्यू शुरू किया गया। जब अब्दुल मिला तो उसकी सांसे टूट चुकी थी। अब्दुल की मौत हो चुकी थी। यह खबर सुनकर अब्दुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब्दुल के शव को राजनांदगांव जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। अब्दुल के पिता ऑटो चलाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...