गरीबों के राशन में डाका: सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल माह का राशन निशुल्क की जगह पैसे लेकर दिए गए…कांग्रेस नेता अली ने की कंप्लेन

भिलाई। गरीबों के राशन में डाका डाला जा रहा है। कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के जिला अध्यक्ष अली हुसैन सिद्दीकी ने दुर्ग जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विगत कोरोना काल से निशुल्क चावल का वितरण दुर्ग जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में किया जा रहा है।

लेकिन अप्रैल माह के चावल का वितरण 1 रुपए प्रति किलो की दर से लिया गया है। जिस पर विगत दो माह पश्चात भी राशन कार्ड धारियों का पैसा वापसी या समायोजन नहीं किया है। उस माह का केंद्र के कोटे का राशन भी वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है की इसकी जानकारी खाद्य अधिकारियों को भी है लेकिन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों से लेनदेन कर मामले को दबा दिया गया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...