शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पांडेय का परिवार कल लौट रहे भिलाई… दिल्ली में किया गया था अंतिम संस्कार… बाकी कार्यक्रम भिलाई नगर में होगा संपन्न

भिलाई। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पांडेय की शहादत की खबर से भिलाई-दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ में शोक है। उनका अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज के साथ दिल्ली के बरार स्क्वायर मुक्तिधाम में सोमवार को किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां शहीद कपिलदेव पांडेय का पूरा परिवार मौजूद रहा।

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय के परिवारजन कल भिलाई लौट रहे हैं। उनकी पत्नी छवि पांडेय, माता कुसुम पांडेय, बहन भावना पांडेय, बहन कंचन अग्रवाल, जीजा प्रदीप अग्रवाल, सास सुमन अरोरा, और पुत्र अभिराज एवं अबीर दिनांक 10 जुलाई (रविवार) को दोपहर 01:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट में लैंड करेंगे। परिवार के अन्य सदस्य और मित्रगण उन्हे रिसीव करने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 63/1, नेहरू नगर (पूर्व), भिलाई स्थित निवास आयेंगे।
उल्लेखनीय है कि भिलाई में जन्मे और पले- बढ़े लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय मणिपुर में हुए भीषण भूस्खलन में शहीद हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट स्थित बरार स्क्वायर मुक्तिधाम में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ 04 जुलाई को किया गया। अस्थि विसर्जन 06 जुलाई को हरिद्वार में किया गया। बाकी के कार्यक्रम भिलाई नगर में संपन्न होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...