एजुकेशन हब भिलाई बनेगा स्पोर्ट्स हब: विधायक देवेंद्र यादव को बनाया ओलंपिक एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष…सुमित पवार संभालेंगे महासचिव की कुर्सी

भिलाई। शुक्रवार को सेक्टर-5 भिलाई नगर विधायक कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। दुर्ग जिला ओलम्पिक एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

सभी ने मिलकर सर्वसम्मति से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग जिला ओलम्पिक एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुमित पवार को महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी।

करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में दुर्ग जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी खेल को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों के हित में और क्या प्रयास कर सकते हैं। कैसे खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के साथ ही उन्हे आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सकती है। इन विभिन्न विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा की। साथ ही विधायक देवेंद्र यादव को अध्यक्ष और सुमित पवार को महासचिव बनाने के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट स्वागत किया।

इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप भी के सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद ही है,जो आप सब ने मुझपर विश्वास जताया और इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं भी खेल से जूड़ा रहा है। खेल के प्रति हमारी निष्ठा और ईमानदारी रही है।

हम सब मिलकर इस भिलाई दुर्ग शिक्षा हब को खेल हब बनाएंगे और अपने दुर्ग-भिलाई के खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के साथ ही अच्छी खेल शिक्षा व प्रशिक्षण देंगे। ताकि वे देश दुनिया में हमारे भिलाई और प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।

हमारे शहर के बच्चों में बहुत ही जबरदस्त खेल प्रतिभा है, बस जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन देने और सही रास्ता दिखाने की। इस अवसर पर फाउंडर मेंबर बास्केट बॉल गोपाल खंडेलवाल, फाउंडर मेंबर टेबल टेनिस एचके ओेबेराय, बसीर खान, अरून द्विवेदी, योगेश कुमार, के श्रीनिवास, राधाकृष्ण, दलजीत सिंह, राकेश पुरी, जावेद खान, सुरेंद्र, राजेश, सुरेंद्र कटोले, उमेश गिरी, चवनराम साहू, जगन्नाथ सिंह, रमन, पीलू पाटकर आदि शामिल रहे।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, हमारे शहर के विभिन्न खेल से जूड़े सभी सम्मानित जनों मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी का हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। खेल से मेरा बचपन से लगाव रहा है, इसलिए जब सभी सम्मानितों ने मुझे दुर्ग जिला ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया तो बड़ी खुशी।

मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर खेल शिक्षा को आगे बढ़ाने पूरा प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...