BSP कर्मी ने 18 साल की लड़की से किया दुष्कर्म: घर में हुआ विवाद, तो लड़की निकल गई घर से… सड़क किनारे खड़े हो कर रो रही थी… मदद का झांसा देकर 58 साल का अधेड़ भिलाई से ले गया रायपुर, खंडहर में किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने फरार चल रहे भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 18 साल की युवती से रेप करने के बाद से फरार चल रहा था। अब रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम महेश चंद्राकर है। 58 साल के महेश को रायपुर की डीडी नगर थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे रायपुर जेल में भेजा गया है। जिस तरह से इसने घटना को अंजाम दिया वो हैरान करने वाला है।

भिलाई की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अपनी बुआ के साथ रहती है। घरेलू काम-काज में गड़बड़ी की वजह से लड़की और उसकी बुआ के बीच विवाद हो गया। लड़की अपने घर से निकल कर मैत्री गार्डन आ गई। वो परेशान थी और सड़क पर किनारे खड़ी होकर रो रही थी। यहां से गुजर रहे महेश चंद्राकर की इस पर नजर पड़ी। बाइक सवार महेश लड़की के करीब आ गया।

महेश ने पूछा कि तुम रो क्यों रही हो। लड़की ने घरेलू परेशानी बताई। मीठी-मीठी बातें करके महेश ने लड़की का ध्यान भटकाया और कहा- मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं, आओ मेरी बाइक पर बैठो, मैं ले चलता हूं। परेशान लड़की ने भरोसा कर लिया और बाइक पर बैठ गई। इसके बाद महेश लड़की को बातों में उलझाकर उतई के रास्ते महादेव घाट रायपुर ले आया।

महेश ने लड़की को बाइक से उतरने को कहा। लड़की ने पूछा कि कहां ले आए हो। महेश ने कहा कि यहां उसे कुछ काम है, इसके बाद शॉर्टकट रास्ते से ले जाकर वो लड़की को घर छोड़ देगा। वो लड़की को अपने साथ खंडहर में ले गया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो महेश ने उसे बदनाम करने और हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को भिलाई जाने वाली सड़क पर छोड़ दिया।

घटना के बाद महेश फरार था, लेकिन उसने लड़की को एक कागज में अपना नाम और मोबाइल नंबर दिया। कहा कि दोबारा भी मिलेगा। महेश ने लड़की को 500 रुपए देकर घर लौटने कहा और किसी ने कुछ कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। रात तक लड़की अपने घर पहुंची। एक दो दिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा। फिर अपनी बुआ को सब कुछ बता दिया।

रायपुर के डीडी नगर थाने आकर लड़की के परिजनों ने सारी बात पुलिस को बताई और महेश का लिखा कागज दिखाया। इसीके आधार पर पुलिस ने महेश को धर दबोचा। भिलाई स्टील प्लांट का ये कर्मचारी अब रायपुर जेल की सलाखों के पीछे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

CG Crime : पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के...