CM के करीबियों के कई ठिकानों पर ED की रेड… टेंडर घोटले को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी… तड़के 5 बजे पहुंच गई टीम

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) के करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra ED Raid) के घर पर प्रर्वतन निदेशालय का छापा पड़ा है. सुबह 5:00 बजे से ही ED की टीम छापेमारी कर रही है.

टेंडर घोटाले को लेकर साहिबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर छापेमारी जारी है. पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी का रेड पड़ी है. भाजपा बार-बार आरोप लगाती रही है कि संथाल में स्टोन माइंस का पूरा कारोबार पंकज मिश्रा हैंडल करते हैं.

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह 5 बजे से ही पंकज मिश्रा के अलग-अलग ठिकानों छापेमारी कर रही है. पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी का छापा पड़ा है. इसके अलावा बरहरवा में भी कृष्णा साह समेत तीन पत्थर व्यवसायियों के यहां भी ईडी ने रेड मारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...

CBSE 10th Result 2026: जारी हुआ 10वीं का परिणाम,...

नई दिल्ली/रायपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर...