टिकट मांगा तो की मारपीट: TTE ने मांगा टिकट, तो SHO भड़के… लात-घूंसों से जमकर की पिटाई… इधर SHO ने आरोप को बताया गलत

नई दिल्ली। भागलपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस में ऑन ड्यूटी कार्य कर रहे दानापुर-बाढ़ रेल खंड के बीच बख्तियारपुर में एक बुजुर्ग TTE को जीआरपी के SHO ने बुरी तरह से पीटा। टीटीई दिनेश कुमार सिंह ने बाढ़ थाने में जीआरपी SHO सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दिनेश कुमार सिंह (टीटीई) ने बताया कि उनकी ड्यूटी भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13402 डाउन) में ऑन ड्यूटी सी-1 कोच में एसी चेयर कार तथा सीई-1 कोच से अपना कार्य करते हुए दानापुर से भागलपुर जा रहा था। जब सीट के बारे में सुनील कुमार से पूछा गया कि ये आपका सीट है? यदि आपका सीट नहीं है, तो जिन लोगों का ये सीट है, उनके आने पर आप दूसरे बोगी में चले जाइयेगा।

इतना सुनते ही SHO सुनील कुमार, जो बख्तियारपुर का है, और उनके साथी उन्हें बुरी तरह से पीटने लगे। उन्हें महिलाओं ने बचाया। कई युवक भी थे जिन्होंने इस घटना को देखा था, जो मारपीट की इस घटना की पुष्टि कर रहे थे।

इस मामले को लेकर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक बाढ़ स्टेशन पर रुकी रही। कई यात्रियों को तो ट्रेन रुके रहने का कारण समझ में नहीं आया। कई लोग असमंजस की स्थिति में थे कि ट्रेन इतनी देर क्यों रुकी हुई है।

इस मामले को लेकर SHO सुनील कुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई हेतू TTE दिनेश कुमार सिंह ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। इधर, SHO ने आरोपों को झूठा बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...