भिलाई। दुर्ग-भिलाई में इन दिनों शिवा सेवा समिति की चर्चा खूब हो रही है। लोग उनके नेक काम से प्रभावित है। लोग उन्हें लगातार अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हर मंगलवार को शिवा सेवा समिति द्वारा नेक कार्य किया जाता है। इस मंगलवार को भी समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद और गरीबों के बीच पहुंचकर नेक काम किया। समिति के अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू के निर्देशन में शिवा सेवा समिति उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह, संरक्षक तुषार वर्मा के नेतृत्व में डेरा बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों को कपड़े बांटे गए। बच्चे भी गदगद हो गए। कई बच्चों के बदन में कपड़े तक नहीं थे। उन्हें पहनने के लिए कपड़े मिल गए। वहीं जरूरतमंद लोग भी कपड़े पाकर खुश नजर आए। इस दौरान समिति के सह-सचिव राहुल चौकसे, राहुल जंघेल, विपुल, अविनाश समेत अन्य मौजूद रहें।
स्लम एरिया में बच्चों को बांटे गए कपड़े: शिवा सेवा समिति ने जीत लिया लोगों का दिल, हर सप्ताह करते हैं नेक काम

खबरें और भी हैं...संबंधित
भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...
भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...
भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...
Aditya -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...
भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...
Aditya -
भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...
भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...
Aditya -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...
