भिलाई के नए आयुक्त से भाजपा पार्षदों ने की मुलाकात, वार्डों का दौरा करेंगे, समस्याओं का होगा समाधान, भाजपा पार्षदों से की लंबी चर्चा

भिलाई। नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों ने भिलाई निगम के नए आयुक्त लोकेश चंद्राकर से मुलाकात की। निगम आयुक्त चंद्राकर के साथ भाजपा पार्षदों की लंबी बातचीत की। सभी पार्षदों व आयुक्त ने एक-दूसरे का परिचय दिया। इसके बाद समस्याओं के समाधान पर भी बातें हुई है।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के साथ सारगर्भित बातें हुई है। वार्डों की भुगौलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

वार्डों में किस तरह की समस्या है, और भिलाई शहर में किस तरीके से विकास कर सकते हैं। इन तमाम विषयों पर आयुक्त के साथ में चर्चा हुई है।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, निगम आयुक्त ने कहा है कि वे जल्द ही पूरे 70 वार्डों के विजिट में निकलने वाले हैं। जहां उन्हें समस्या के बारे में पता चल सके। आयुक्त ने यह भी आश्वास्त किया है कि सभी की बातों को सुना जाएगा और हरेक विषय पर गंभीरता से काम किया जाएगा।

दया सिंह के साथ भाजपा पार्षद पी. श्यामसुंदर राव, पीयूष मिश्रा, महेश वर्मा, विनोद सिंह, वीणा चंद्राकर, ईश्वरी नेताम, स्मृता दोड़के, सुरेश चेलक, संतोष मौर्या, सरिता बघेल, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दिवाकर, शकुंतला साहू, चंदेश्वरी बांधे, मोनू अग्रवाल समेत अन्य भाजपा पार्षद मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...