शिक्षक सस्पेंड: स्कूली बच्चों से झाडू लगवाने वाले प्रधान पाठक नपे… वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान… जॉइंट डायरेक्टर ने किया सस्पेंड

सरगुजा। छात्र-छात्राओं से झाड़ू लगवाना प्रधान पाठक को महंगा पड़ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा संभाग के जॉइंट डायरेक्टर लोक शिक्षण ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कोरिया डीईओ ने जॉइंट डायरेक्टर के पास जांच रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर को सस्पेंड किया गया है। वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने बच्चे-बच्चियां हाथ में झाड़ू पकड़कर साफ-सफाई कर रहे थे।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में संज्ञान लिया। वीडियो की जांच में पाया गया कि जिन स्कूली बच्चों से साफ सफाई करायी जा रही है, वो वीडियो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नारायणपुर कोरिया का है।

इस जानकारी के आधार पर प्रतिवेदन जेडी सरगुजा को भेजा गया था, जिसके बाद डीईओ के प्रतिवेदन पर जेडी ने प्रधान पाठक को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर को सस्पेंशन अवधि में बीईओ कार्यालय भरतपुर कोरिया में अटैच किया गया है।

देखें आदेश –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

रुंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के छात्रों का जलवा: आयुष...

भिलाई: रायपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनिवर्सिटी के चौथे वार्षिक दीक्षांत समारोह में रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

आयुष यूनिवर्सिटी के MDS नतीजों में रूंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई। आयुष हेल्थ साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.डी.एस. (MDS) पार्ट-2 के नतीजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्रों ने...