हमर रिसाली में हल्दी की खेती: स्वरोजगार से जोड़ने महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण…नेवई के गौठान में फसल कर कमा रहीं महिलाएं

भिलाई। रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त आशीष देवांगन नेवई गोठान पहुंचे। महिलाओं द्वारा की जा रही हल्दी की खेती का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराकर औपचारिकता पूरी न करे, बल्कि समय≤ पर विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराएं।
आयुक्त लगभग घंटे भर से अधिक समय तक गोठान में रहे। उन्होंने ऐसे समूह की महिलाओं से चर्चा की जो ऋण लेकर सब्जी की खेती कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। आयुक्त ने कहा कि छोटे-छोटे हिस्से और अलग किस्मों में सब्जी की खेती करे। ताकि बाजार की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो। इसके बाद बड़े पैमाने में उत्पादन करे। उन्हांेने जिमीकंद और हल्दी की खेती करने वाली महिलाओं को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेकर आगे का कार्य करने निर्देश दिए। आयुक्त ने आजीविका मिशन के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने कहा।

सुरक्षा पहले
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि गोठान के बाहरी हिस्से में सुरक्षा की आवश्यकता है। खुला क्षेत्र होने की वजह से सब्जी की फसल को मवेशी खराब कर सकते है। असामाजिक तत्व भी प्रवेश कर क्षति पहुंचा सकते है। आयुक्त ने उपअभियंता को टाॅस्क देते कहा कि वे दस दिनों के भीतर आहता निर्माण करे।

महिलाएं करेंगी डेयरी संचालन
आयुक्त ने कहा कि शहरी गोठान नेवई को निगम आदर्श गोठान के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर महिलाएं शीघ्र ही डेयरी संचालन का भी कार्य करेंगी। उल्लेखनीय है कि नेवई गोठान में बकरी पालन, वर्मी खाद बनाने, गोबर से कंडा व गोकाष्ठ बनाने के अलावा महिलाएं मुर्गी पालन कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...