अग्निपथ के विरोध में आज अहिवारा में तिरंगा यात्रा: PHE मंत्री गुरू रूद्रकुमार होंगे शामिल…युवाओं की रहेगी भीड़

भिलाई। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ आज अहिवारा में बड़ा प्रदर्शन है। आज युवा कांग्रेस दुर्ग द्वारा अहिवारा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दोपहर 12 बजे निकलेगी। इसमें सूबे के पीएचई मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गुरू रूद्रकुमार भी शामिल होंगे। युवा कांग्रेस नेता अमन सिंह ने बताया कि, दोपहर 12 बजे वार्ड-1 संतोषी मंदिर से बस स्टैंड अहिवारा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों युवा शामिल होंगे। बतौर मुख्य अतिथि पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार जी शिरकत करेंगे। अमन ने बताया कि केंद्र की इस योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। चार साल में ही रिटायरमेंट ठीक नहीं है। सेना में शामिल होने के लिए युवा सालों तक कड़ी मेहनत करके सेना में भर्ती होने की तैयारी करते हैं। ऐसे में 4 साल की नौकरी उन्हें मंजूर नहीं है। भर्ती हुए 25 फीसदी युवाओं को सेना में आगे मौका मिलेगा और बाकी 75 फीसदी को नौकरी छोड़नी पड़ेगी। यह सभी प्रावधान भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मंजूर नहीं हैं, इसलिए देशभर में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...