उदयपुर का गुस्सा भिलाई में: श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने सिविक सेंटर में किया प्रदर्शन…मौन मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आज राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में मौन मार्च निकाली गई। तत्पश्चात पुलिस प्रशासन को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। ज्ञात हो कि 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद द्वारा तालिबानी तर्ज पर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को उदयपुर में दोषियों रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद द्वारा जिस घटना को अंजाम दिया गया उससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है। इस घटना से एक ओर लोगों में बहुत आक्रोश है तो दूसरी तरफ भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास ऐसे जिहादी सोच के लोगो द्वारा किया जा रहा है।

पाण्डेय ने बताया कि तालिबान की तर्ज पर अंजाम दिये गये इस घटना के विरोध में आज श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा मौन मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया, साथ ही कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि समिति सम्बन्धित राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार से आपके द्वारा मांग करती है, कि रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को फांसी की सजा जल्द से जल्द दी जानी चाहिए।

मौन मार्च के दौरान समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, विष्णु पाठक, रिंकू साहू, अरूण सिंह, दिलीप केशरवानी, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, सन्नी पाण्डेय, गजेंद्र यादव, आकाश ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं आमजन शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...