मुहर्रम का महीना शुरू: कल से 10 दिनों तक चलेगा करबला के शहीदों का बयान…

भिलाई। अंजुमन हुसैनिया खुर्सीपार भिलाई का ज़िक्रे शोहदाये करबला का 10 दिन चलने वाला सालाना जलसा 31 जुलाई रविवार से शुरू हो रहा है। इस जलसे की सरपरस्ती महबूब उल उलमा हजरत अल्लामा मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी जिलानी कर रहे हैं।

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के सदर हुसैन अली अशरफी और मुश्ताक अली ने बताया कि पूरे 9 दिन तक करबला के शहीदों का बयान करने हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती कलीम अशरफ कादरी और हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जामी कमर आलिमी अजहरी पहुंच रहे हैं। इलाहाबादी पंचायती ताजिया इमामबाड़ा सड़क-20 जोन-1 खुर्सीपार भिलाई में होने वाले इस जलसे की कयादत गुलाम अहमद रज़ा नूरी और निजामत कमालुद्दीन अशरफी करेंगे।

इस जलसे में हाफिज इमरान, हाफिज व कारी खालिद नूरानी, और मद्दाहे रसूल मौलाना मोहम्मद इसरार व मोहम्मद आमिर रजा खास तौर पर मौजूद रहेंगे। इस जलसे के एक हिस्से के तौर पर 4 अगस्त गुरुवार को दोपहर 2 बजे से औरतों के लिए आलिमा की तकरीर रखी गयी है। औरतों के लिए पर्दे का खास इंतजाम किया गया है।

वहीं 7 अगस्त रविवार को आले नबी औलादे अली सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी जिलानी कौम से खिताब फरमाएंगे। 10 दिन रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक कुरान ख्वानी होगी। वहीं रोज रात तकरीर के बाद लंगर का एहतमाम रहेगा। इस जलसे में अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से इस्तकबालिया प्रोग्राम भी होगा, जिसमें अंचल के संगठन/शख्सियतों का सम्मान उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...