CG – 11वीं के छात्र ने नदी में कूदकर दी जान… दो दिन से था लापता… Whatsapp स्टेटस में लिखा था – मैं सुसाइड कर रहा हूं, दोस्त ने किया था रिप्लाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 11वीं कक्षा के छात्र ने सुसाइड किया है। डंकनी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। छात्र साइंस का स्टूडेंट था। सुसाइड से पहले छात्र ने अपने वाट्सऐप स्टेटस में लिखा ‘मैं सुसाइड कर रह हूं’, फिर दो दिन बाद छात्र की लाश मिली है।

बताया जा रहा है कि छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। छात्र के दोस्तों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह शांत रहता था। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
दोस्त का मैसेज।

मृत छात्र का नाम रिंकू मरकाम (16) है। रिंकू दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित गांव बुरगुम का रहने वाला है। वर्तमान में वह दंतेवाड़ा में अपनी मौसी के घर पर रहकर हाई स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि, 2 दिन पहले वह रोज की तरफ स्कूल जाने के लिए निकला था। जब स्कूल नहीं पहुंचा तो पता किया गया पर जानकारी नहीं मिली। फिर दंतेवाड़ा के डंकनी नदी में लाश मिली।

सुसाइड करने से पहले रिंकू ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था मैं सुसाइड कर रहा हूं। जिस पर इसके एक गांव के ही रहने वाले दोस्त ने रिप्लाई कर मैसेज किया कि तू घर गया की नहीं। पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। स्कूल में साथ मे पढ़ने वाले दोस्तों ने बताया कि रिंकू पिछले कुछ दिनों से शांत रहता था। किसी से बातचीत नहीं करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में CRPF जवान ने की आत्महत्या : 10...

धमतरी। सिहावा क्षेत्र के सातबहाना गांव में दीपावली की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने...

राजनांदगांव में धान के अवैध परिवहन का बड़ा मामला...

राजनांदगांव। धान खरीदी सीजन में अवैध परिवहन और गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी...

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...