बेटियों की शादी के लिए उधार पैसे लेने गई थी महिला… दो लोगों ने किया गैंगरेप… वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी

नई दिल्ली। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में अपनी दो बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर उधार पैसे लेने के लिए गई एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने इस सम्बंध में दो लोगों को नामजद कर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। बताया गया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की इस घिनोनी वारदात का मोबाइल से एक वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देकर और लोगों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला नहीं गई तो आरोपियों ने अपने एक साथी को महिला के घर के बाहर बैठा दिया और हथियार दिखाकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने रूपवास के रहने वाले मक्खन और नवनीत को नामजद किया है। बताया गया कि महिला जब पैसे लेने आरोपियों के यहां गई तो नवनीत डागुर पैसे देने के बहाने उसे अपने घर में ले गया जहां मक्खन और नवनीत ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले एक युवक मक्खन नाम के व्यक्ति से परेशान होकर पानी की टंकी पर आत्महत्या के लिए चढ़ गया था। युवक ने मक्खन नाम के व्यक्ति से ब्याज पर पैसे लिए थे। युवक मक्खन को 5 हजार के बदले 24 हजार रुपए दे चुका था। उसके बाद भी मक्खन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और उपखण्डाधिकारी ने समझाइश कर युवक को टंकी से नीचे उतारा था। तब पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती तो उसके हौसले इतने बुलंद न होते।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...