भिलाई थोक सब्जी मंडी का विरोध: दुर्ग के व्यापारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात…इन तर्कों के साथ जताया है विरोध

भिलाई। कलेक्टर जनदर्शन में दुर्ग के थोक फल सब्जी व्यापारियों ने कलेक्टर जनदर्शन में आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी का व्यवस्थापन कर प्रियदर्शनी परिसर या भिलाई नगर स्टेशन के पास निर्माण करने का विरोध जताया। दुर्ग थोक फल-सब्जी व्यापारी संगठन कार्यकारीअध्यक्ष नासिर खोखर ने कहा कि निम्नलिखित कारणों से व्यवस्थापन उचित नहीं है।

1. भिलाई थोक सब्जी मण्डी 1990 में सुभाष मार्केट, पावर हाउस में होती थी जिसे व्यवस्थापन के नाम से आकाश गंगा लाया गया और अब दुर्ग मण्डी से 5 कि.मी. की दूरी पर बनाने से दुर्ग मण्डी का व्यापार प्रभावित होगा ।

2. नियम के तहत भी 5 कि.मी. के दायरे में दो थोक मण्डी उचित नहीं हैं। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में फल सब्जी व अन्य सभी थोक व्यवसाय को शहर की आबादी से दूर बसाया जा रहे हैं।

रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमधा, धमतरी जगदलपुर तो फिर भिलाई मंडी को शहर के भीतर भिलाई नगर स्टेशन और रिहायशी इलाके में क्यों व्यवस्थापन किया जा रहा है। जिससे भविष्य में यातायात की परेशानी व दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।


3. यहां किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को एवं ग्राहको को परेशानी होगी। कुम्हारी मण्डी और भिलाई मण्डी की दूरी से एरिया भिलाई 3, पावर हाऊस के छोटे व्यापारियों को परेशानी होगी व उनको ट्रान्सपोटिंग भी अधिक लगेगी।

सभी व्यापारियों का हस्ताक्षर कर मांग की है कि एक ही जिले में 3 थोक सब्जी मण्डी, कुम्हारी, मिलाई व दुर्ग में उचित दूरी के हिसाब से मिलाई मण्डी का दुर्ग और कुम्हारी के बीच व्यवस्थापन किया जाए। जिससे किसान, व्यापारी फुटकर व्यापारी व आम जनता को परेशानी न हो व सस्ती, सरलता पूर्वक सब्जी मिल सकें ।

विरोध में सभी व्यापारियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रमुख रूप से मुरली भद्रन, मो शमीम, गोलू सिन्हा, शरद मटियारा निलेश सिन्हा ,श्रीकांत भाई, संजू ढीमर, शिव ढीमर ,चंदू सिन्हा, धर्मपाल साखरे अकील भिंडसरा, गोल्डी सिन्हा, शरद ओझा, व अन्य व्यापारीगण ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...