दुर्ग आ रही बस हुई हादसे का शिकार: तेज बारिश के चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… भिलाई की दो महिलाएं घायल… BSF के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्ग। नारायणपुर से दुर्ग आ रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में भिलाई की दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर BSF के जवान पहुंचे। उन्होंने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक यात्री बस 23 जुलाई शनिवार शाम नारायणपुर से दुर्ग के लिए निकली थी। बस जैसे ही सामरिक मुख्यालय दण्डकवन 11वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कैंप से 1 किलोमीटर आगे निकली ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। भारी बारिश में तेज रफ्तार बस को ड्राइवर संभाल नहीं पाया। बस सड़क से नीचे उतर गई और बड़े पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस सामने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों को चोटें आई। बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही BSF के जवान रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। जिन्हें चोटें आई उनका वहीं पर प्राथमिक उपचार किया।

इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार भिलाई निवासी दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। BSF के जवानों ने संध्या दहारिया (37) और करेना दहारिया का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थित गंभीर होने से उन्हें एंबुलेंस से सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...