द्रौपदी मुर्मू के लिए भिलाई में महामृत्युंजय: दया सिंह ने कान्हा महाराज संग बनारस से आए आचार्यों के साथ किया महामृत्युंजय का पाठ…

– कान्हा महाराज संग बनारस से आए 51 आचार्यों ने किया यज्ञ
– भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कराया आयोजन
– सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चला आयोजन
– आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाने के लिए पार्षद दया सिंह संग वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
भिलाई। द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति के लिए चुनी गई हैं। यह पहले ही पता चल गया था कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली हैं। क्योंकि आंकड़ों और वोट के गणित से यह साफ हो गया था। आज द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी और बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु के लिए भिलाई में महामृत्युंजय का जाप किया गया।

पावर हाउस के राजराजेश्वरी मंदिर में यह आयोजन किया गया। भाजपा पार्षद एवं बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में महामृत्युंजय कराया गया। दया सिंह ने बताया कि, द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के लिए चुनी गई हैं। यह देश के लिए खुशी की बात है। एक आदिवासी बेटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौका दिया है। प्रधानमंत्री व एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी बनाया और आज जीत भी हो गई। उनके दीर्घायु के लिए कान्हा महाराज और बनारस के 51 विद्वान आचार्यों के साथ महामृत्युंजय कराया गया। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...