दुर्ग संभाग से बड़ी खबर: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का रेप के बाद मर्डर: डेम के पास पहाड़ी में मिला शव…स्कूल ड्रेस में बाइक से जाते हुए CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर

खूबचंद चौधरी@ डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। डोंगरगढ़ केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का मर्डर हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि छात्रा का पहले रेप हुआ है। उसके बाद हत्या की गई है। डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाड़ी के आगे छात्रा का शव मिला है।

शव की शिनाख्त डोंगरगढ़ के पास एक गांव की छात्रा के रूप में हुई है। वह डोंगरगढ़ केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। जिसमें छात्रा एक युवक के साथ बाइक में दिख रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि छात्रा के साथ में दुष्कर्म हुआ है। छात्रा के गले में धारदार हथियार से हमला किया गया है। डोंगरगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। अब तक आरोपी के बारे में कोई पता नहीं चल पाया है। पंचनाम से लेकर पोस्टमार्टम की जरूरी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...