कुम्हारी को मिला नया पालिका दफ्तर: विधानसभा की तर्ज पर बनाया गया है मीटिंग हॉल…CM भूपेश बोले-मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे, तस्वीरों में देखिए ये आयोजन

भिलाई। कुम्हारी नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब इसका सभाकक्ष देखा तो इसकी बहुत प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे। बहुत बढ़िया बनवाए हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में मैंने नहीं देखा है। बहुत अच्छी तरह से बना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्षदों से चर्चा भी की। पार्षदों ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुम्हारी नगरपालिका के विकास के लिए जिस तरह से मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की हैं उससे नगर में अधोसंरचना के क्षेत्र में और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में बहुत बढ़िया काम हो सका है। हम सब इस से बहुत खुश हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूरा भवन देखा। अधिकारियों ने बताया कि भवन जी प्लस टू बनाया गया है प्रथम तल में सभाकक्ष और दूसरे तल में विभागों की शाखाएं होंगी।

उल्लेखनीय है कि इस इमारत की लागत 3 करोड़ 54 लाख रुपये है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत बाड़ी से समूह को प्राप्त होने वाली आय के चेक का वितरण भी किया। साथ ही उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता ग्राही दीदियों के लिए ई रिक्शा भी दिया।

इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही दुर्ग संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक-
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक भी वितरित किया। मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिक चाक में मिट्टी के बर्तन बनाकर कुम्हारों ने दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से आपको हुनर को निखारने के लिए और बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही आप कम समय में अधिक कार्य भी कर पाएंगे।

आज कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 3 में 38 लाख की लागत से बने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने समाज को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज व्यक्तियों का एक समूह नहीं बल्कि व्यक्तियों में जो पारस्परिक संबंध पाए जाते हैं उन्हीं की एक व्यवस्था है।

कुर्मी समाज के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज के लोगों ने काफी नाम किया है। विकास के पथ पर चलने के लिए समाज के लोगों का एकता सूत्र में बंधे रहना आवश्यक है और कुर्मी समाज इसे भली भांति जानता है। शासन प्रत्येक समाज प्रगति की ओर अग्रसर हो इसके लिए सभी को समान अवसर प्रदान करा रहा है।

समुदायिक एवं सांस्कृतिक भवनों के लिए शासन रियायती दरों पर भूमि का आवंटन कर रही है ताकि सभी समाज के लोग अपने समुदाय के हित के लिए आगे आएं और उसके उत्थान का कार्य करें। इन सामुदायिक भवनों में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ समाज के लोगों को अन्य लाभ भी मिलेंगे। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों के साथ चर्चा भी की और उन्हें समाजिक एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया , ओएसडी मनीष बंछोर, योगिता वर्मा, मीना वर्मा, भुनेश्वरी बघेल, नंदनी वर्मा धनेश पटेल,श्रीओम नारायण वर्मा, नारायण वर्मा, विजय वर्मा, दयालु राम वर्मा, मनोज वर्मा एवं कुर्मी समाज के अन्य सदस्य व अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...