भिलाई के नए कमिश्नर का बड़ा फैसला: अब टैक्स दिए बिना पानी समेत अन्य चीजों की सर्विस लेने वाले डिफॉल्टरों की बढ़ जाएगी मुश्किलें…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने राजस्व एवं संपत्तिकर की जानकारी ली, उन्होंने बकायादारो से वसूली नहीं होने को लेकर अधिकारियों को कुर्की से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राशि नहीं देने वाले बकायेदारों से राशि वसूलने के लिए सीधे कुर्की की कार्यवाही करें।

इसके लिए दल का गठन भी आयुक्त ने कर दिया गया है। कुर्की पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कुर्की अभियान की जल्द ही शुरुआत होगी और स्पॉट पर जाकर अधिकारी संपत्तिकर एवं अन्य टैक्स की वसूली करेंगे। बकाया राशि को वसूलने के लिए सभी जोन आयुक्त को दल में शामिल किया गया है।

गठित दल में जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, ऐशा लहरें, अमिताभ शर्मा, एन आर रत्नेश, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी, बालकृष्ण नायडू एवं जेपी तिवारी को बकाया राशि वसूली के लिए गठित दल में शामिल किया गया है।

यह दल नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्थित भवन भूमियों पर बकाया राशि की वसूली के लिए नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत जारी किए गए कुर्की वारंट पर कार्रवाई करेंगे।

जिन बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी किया गया है और जिन्होंने अब तक राशि जमा नहीं की है उन पर अब निगम सख्त रवैया अपनाने जा रहा है, और सीधे बकायेदारों के पास पहुंचकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी और इससे राशि की वसूली की जाएगी।
कुर्की की पूरी सामग्री लेकर चलेगी टीम गठित दल कुर्की के लिए पूरी सामग्री लेकर निकलेगी।

कुर्की के लिए आवश्यक सामग्री हेतु पर्याप्त मात्रा में सुपुर्दगी नामा पत्रक, कुर्क पत्र एवं सील/मोहर, स्टेशनरी आदि भी साथ में रखा जाएगा। संबंधित जोन के आयुक्त एवं प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी कुर्की के माध्यम से वसूल की गई राशि की जानकारी कुर्की के दिवस को ही देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...