हर घर तिरंगा अभियान के लिए पश्चिम प्रखंड में जोरशोर से चल रही तैयारी…अध्यक्ष तिलकराज ने बैठक लेकर की प्लानिंग, 13 को सिविक सेंटर में निकलेगी रैली

भिलाई। श्री राम जन्म उत्सव समिति पश्चिम प्रखंड की एक आवश्यक बैठक प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिविक सेंटर भिलाई में रखी गई। देश की आजादी के 75वें वर्ष पर आजादी के अमृत महोत्सव पर आमजनों की सहभागिता पर विचार-विमर्श किया गया।

  • इसी संबंध में श्री राम जन्म उत्सव समिति जिला भिलाई द्वारा 13 अगस्त को शाम 4 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी।
  • बाइक रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिम प्रखंड से 300 रामभक्त अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।
  • प्रखंड के अध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि, हर घर तिरंगा अभियान से तिरंगा झंडा बांटकर इस अभियान से लोगों को जोड़ा जाएगा।
  • समिति के प्रत्येक सदस्य एवं आम जनों के इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी प्रदान करने के लिए सुबह प्रभात रैली एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम रख कर जागरूक किया जाएगा।
  • इस बैठक में मुख्य रूप से युवा शाखा के जिला उपाध्यक्ष रेहान अहमद, जलोदा प्रखंड के प्रभारी ऋतुराज शर्मा,
  • प्रखंड के महामंत्री रामू राव, पदमनाभन, युवा शाखा के अध्यक्ष शिवराम, पिंटू जाल, राजशेखर, गोल्डी सोनी,
  • जनाथ जोना, राहुल भोसले, कमलेश सिंह, रवि, धनवंत, अशोक वाधवानी,
  • अनिकेत चौहान, रवि नाग, जयप्रकाश गुप्ता, संतोष एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...