9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: भिलाई में 5 दिन में किसी स्टूडेंट द्वारा खुदकुशी का दूसरा मामला…15 दिनों से खराब था छात्रा का मोबाइल

भिलाई। माइनर सुसाइड के मामले दुर्ग में बढ़ रहे हैं। बच्चे असफलता और तनाव से उबर नहीं पा रहे हैं। उन्हें लगता है कि ये आखिरी है। जबकि, जिंदगी बहुत बड़ी है। ये जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी। आज हमें ये बातें इसलिए करनी पड़ रही है क्योंकि आज फिर नेवई थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। सप्ताहभर पहले रिसाली ग्रीन वैली में रहने वाले वेदांशु ठाकुर ने खुदकुशी की थी। आज रिसाली प्रगति नगर की रहने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ली है।

  • छात्रा कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसने फांसी के फंदे में झूलकर जिंदगी खत्म कर ली है।
  • नेवई थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • नेवई टीआई ममता शर्मा ने बताया कि प्रगति नगर निवासी आदिती शर्मा 16 वर्ष की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • मृतिका कक्षा 9वीं में अध्यनरत थी।
  • बीते 15 दिनों से उसका मोबाइल खराब था।
  • घटनास्थल से सुसाइडल नोट तक बरामद नहीं हुआ है।
  • फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। परिजनों ने मृतका के आत्महत्या के घातक कदम उठाने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। 
  • बताया जा रहा है कि छात्रा का मोबाइल फोन बीते 15 दिनों से बंद था।
  • क्या ये वजह हो सकती है…? कोई और वजह तो नहीं?
  • फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
  • परिजन भी इस सुसाइड के बाद से शॉक्ड हैं।
  • उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बिटिया ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...