ट्रेन में सेल्फी लेते वक्त हादसा, भिलाई की युवती की मौत: हादसे के बाद घंटों तक पटरी में पड़ी रही लाश, दोस्त से मिलने भिलाई से गई थी युवती

भिलाई। भाटापारा, निपनिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में भिलाई की रहने वाली युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती भिलाई से भाटापारा गई थी। तभी वह निपनिया स्टेशन के पास ट्रेन से सेल्फी ले रही थी। पैर स्लीप हुआ और नीचे पटरी पर गिर गई। हादसे में जान चली गई।

  • इस हादसे ने पुलिस और आरपीएफ की लापरवाही की पोल-पट्‌टी खोल दिया है।
  • दोनों थाना क्षेत्र एक-दूसरे की सीमा को लेकर विवाद करते रहे।
  • तब तक घंटों देर तक शव पटरी पर ही पड़ी रही।
  • एक के बाद एक ट्रेन गुजरती रही। शव विक्षत हो गया।
  • जानकारी के मुताबिक, भिलाई से भाटापारा अपने दोस्त से मिलने पहुंची।
  • युवती ट्रेन रुकने पर सेल्फी ले रही थी।
  • सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन शुरु हो गया और युवती पटरी के नीचे आ गई।
  • घटना में युवती की मौत हो गई।
  • घटना की खबर देर रात परिजनो को मिला। 
  • घटना निपनिया स्टेशन के पास की है। 
  • मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-4 सड़क 3 निवासी मोनिका कुजुर 31 वर्ष भाटापार दोस्त से मिलकर ट्रेन से घर लौट रही थी।
  • ट्रेन निपनिया स्टेशन के पास रुकी थी।
  • मोनिका ने ट्रेन के दरवाजे के पास ही खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी।
  • ट्रेन शुरु होते ही मोनिका नीचे गिर पड़ी।
  • आसपास के लोगों को मदद के लिए गुहार लगाई।
  • तब तक दूसरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।
  • घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है।
  • मोनिका अपने घर से सोमवार की शाम 6 बजे निकली थी। 
  • हादसा रात 8 बजे के आसपास हादसा हुआ। 
  • मोनिका स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी।
  • उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
  • घर में मां और एक भाई रहता है।
  • बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
  • निपनिया पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
  • मंगलवार को शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
  • घटना की जानकारी सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी भोर 3 बजे मिली थी।
  • बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल से शिनाख्त हो पाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...