दुर्ग के पॉश इलाके में आधी रात एक घर में लगी आग; धीरे-धीरे दूसरे कमरों में फैल रही थी आग… सही समय पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर पाया काबू; नुकसान और कारण…

दुर्ग। दुर्ग शहर में आधी रात करीब साढ़े 12 बजे मालवीय नगर के एक घर में आग लग गई। आग घर के दूसरे कमरों में फैलना शुरू हुआ, जिससे खतरा बढ़ने लगा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए जिला दुर्ग को सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जिससे भारी जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, द्वितेश भाई पटेल के निवास स्थान पर आगजनी की घटना हुई थी। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। ये घटना दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने ये जानकारी दी है। घटना के वक्त शिफ्ट प्रभारी- घनश्याम यादव, फायरमेन- टिकेन् साहु, नगर सैनिक जवान- संतोष कुमार, धनऊराम और जितेंद्र वर्मा थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...