CG – फटाका दुकान में लगी भीषण आग, चारों तरफ बम-फटाखों के फटने की आवाज गूंजी… बचने के लिए शटर के अंदर छुपे लोग, दम घुटने से हुए बेहोश… इलाज के लाया गया अस्पताल, तीन बच्चों समेत 5 की मौत

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज की सीमा से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में आज सुबह दर्दनाक घटना सामने आई है। पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को जेसीबी से दीवाल तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना झारखंड के रंका थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज से सटे गोदरमाना में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। तब अंदर मौजूद लोग बगल के कमरे में छिप गए। आग बढ़ी, तो पटाखा दुकान से निकला धुआं उस कमरे में भी भर गया। कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण पांचों बेहोश हो गए। आग पर काबू पाने के बाद पांचों को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सीएचसी लाया गया, जहां जांच के बाद पांचों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखा दुकान में आग लगे ही अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के सभी लोग जान बचाकर भागने लगे। चारों तरफ बम-पटाखा फटने की आवाज गूंजने लगी। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि दुकान के पास खड़ी एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की, जब आग नहीं बुझ सकी, तो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

मरने वालों के नाम

  • कुश कुमार, (46), दुकान संचालक
  • अजीत केसरी, (45), निवासी गोदरमाना
  • आयुष कुमार केसरी, पिता विकास केसरी (8)
  • पीयूष केसरी, पिता विकास केसरी (7)
  • सुशीला (14)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे के बाद अपने “X” हेंडल पर लिखा- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दुःखद खबर मिली है। दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...