इंटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2025 में दुर्ग ने लहराया परचम… 59 मैडल जीत दुर्ग बनी ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता, चीफ गेस्ट रहे IG और SP

दुर्ग। भिलाई में सोमवार को अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का समापन प्रथम वाहिनी छसबल के परेड ग्राउंड में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला थे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 10 मार्च तक दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के विभिन्न स्थलों पर किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक पुलिस जवानों ने 25 से अधिक खेलों में भाग लिया। इनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो, वुशू और एथलेटिक्स शामिल थे।

दुर्ग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण और 29 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेताओं को स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि खेलों से अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने खेलों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्व को बताया और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता पर जोर दिया।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह का संचालन ममता ध्रुव ने किया और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बेमेतरा, बालोद और दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारी, साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...