दुर्ग के इंदिरा मार्केट में भीषण आग, जूता दुकान सहित 4 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

दुर्ग। शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट स्थित रौबदार शूज की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता को देखते हुए बड़े हादसे से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर सहित कई थानों के प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे।

इस हादसे में जूता दुकान सहित अन्य दुकानों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...