माओवादी संगठन को बड़ा झटका : डेडलाइन से पहले फोर्स को बड़ी कामयाबी, CRC कमांडर ने छोड़ा हथियार

जगदलपुर। माओवादी मोर्चे पर सुरक्षा बलों को डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में माओवादी संगठन के स्टेट कमेटी सदस्य चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था। इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है। वह लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, शीर्ष माओवादी लीडर गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद AOB क्षेत्र में संगठन की कमान सोमन्ना के हाथों में थी। ऐसे में उसका आत्मसमर्पण माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां इस आत्मसमर्पण को बड़ी रणनीतिक सफलता मान रही हैं। माना जा रहा है कि इससे AOB क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों पर असर पड़ेगा और संगठन की पकड़ कमजोर होगी। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह आत्मसमर्पण माओवादी मोर्चे पर एक अहम उपलब्धि है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...