CG News: जेब में रखा मोबाइल फटने से छात्र झुलसा, मौके पर मचा हड़कंप

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई कर रहे एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सेंट्रल लाइब्रेरी के बाहर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र राम कश्यप शनिवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनके दोस्त शिवेंद्र सिंह ने देखा कि उनकी पैंट की जेब से धुआं निकल रहा है। कुछ ही सेकंड में धुआं आग में बदल गया और जेब में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि छात्र के पास वनप्लस (OnePlus) कंपनी का मोबाइल था।ब्लास्ट इतना तेज था कि छात्र कि दाहिने पैर, दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के तुरंत बाद छात्र ने समझदारी दिखाते हुए अपनी पैंट उतार दी, वहीं दोस्त ने आग बुझाने में मदद की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। साथियों ने तुरंत घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

कंपनी से शिकायत, जांच की मांग
घटना के बाद छात्र के दोस्तों ने मोबाइल कंपनी में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल ब्लास्ट के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर बैटरी फटने की आशंका जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...