दुर्ग में मिला बछड़े का कटा हुआ सिर… हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन: देर रात प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल… पुलिस को चलानी पड़ी लाठी; पुलिस निरीक्षक को आई चोट… इधर हिन्दू युवा मंच ने खोला मोर्चा

दुर्ग। दुर्ग में रविवार रात बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से बवाल हो गया। हिन्दू संगठनों ने बछड़े के सिर को लेकर पटेल चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झूमाझटकी का भी हुई। जिसमें पुलिस निरक्षक को भी चोटें आई। रोड से भीड़ हटाने और लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। यह मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बछड़े का सिर वार्ड नं-4 गिरधारी नगर में मिला था। CCTV फुटेज का अवलोकन किया पता चला की एक स्ट्रीट डॉग द्वारा बछड़े के सिर को वहां लाया गया था। बजरंद दल और विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप लगाते हुए और कल एक मामले को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया।

लाठीचार्ज के विरोध में आज दुर्ग के शीला होटल से कलेक्ट्रेट परिसर तक हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन करने किया है। दुर्ग सिटी ASP अभिषेक झा ने बताया कि, 23, जून की रात लगभग 7:30 बजे सूचना मिली की थाना कोतवाली के गिरधारी नगर आम रोड पानी टंकी के पास प्रिंस कसेर को एक गो वंशीय सिर मिला है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस वहाँ पर पहुँची और उस गौ वंश के सिर को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। परंतु लोगो के भीड़ द्वारा गोवंशीय सिर को पुलिस के समझाने के बावजूद उन्हें न देकर उसे लेकर पटेल चौक पर लाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

जिसे पुलिस के द्वारा समझा के थाने ले आया गया और पुलिस के द्वारा तत्काल इस पर FIR लिया गया और जाँच की जा रही है। विवेचना के दौरान जिसकी भी गलती पाई जायेगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस सबके बीच भीड़ के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल को खराब कर रोड जाम करने और पथराव का प्रयास किया गया । जिस पर पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें मौके से हटाया गया और माहौल की शांत कराया गया। मामले को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र विवेचना के लिए टीम को नियुक्त किया गया है । प्रथम दृष्टया एक कुत्ते द्वारा उस गौ वंश के सिर को घटना स्थल पे लाते हुए कैमरा फुटेज में देखा गया है। विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...