छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा कल काला दिवस: हर जिलों में भाजपा मनाएगा ब्लैक डे, CM साय भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ बीजेपी 25 जून को आपातकाल का काला दिवस मनाएगी। हर जिले में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस मनाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी। कांग्रेस की सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र समाप्त कर तानाशाही राजतंत्र का काम किया। उस काले अध्याय को देश की जनता को स्मरण कराने भाजपा प्रतिवर्ष यह काला दिवस मनाती है।

आपातकाल का काला दिवस’ आयोजन समिति के प्रांत संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि इस वर्ष भी 25 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रमों में विषय प्रतिपादन हेतु राजधानी रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख प्रवक्ता लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने होंगे। इसी प्रकार बस्तर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायगढ़ में उप मुख्यमंत्रीअरुण साव, बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर ग्रामीण में मंत्री टंक राम वर्मा, बालोद में मंत्री केदार कश्यप, कोंडागांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, बलौदाबाजार में विधायक मोतीलाल साहू, गरियाबंद में चंद्रशेखर साहू, महासमुंद में लक्ष्मी वर्मा, जशपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, भिलाई में राम प्रताप सिंह, दुर्ग में विधायक पुरंदर मिश्रा, बेमेतरा में राजीव अग्रवाल, राजनांदगांव में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मोहला मानपुर में श्री चंद्र सुंदरानी, खैरागढ़ में महामंत्री भारत लाल वर्मा, कवर्धा में डॉ. जे.पी. शर्मा, कांकेर में निरंजन सिन्हा, नारायणपुर में भरत मटियारा, दंतेवाड़ा में गौतम गोलछा, सुकमा में डॉ. सुभाऊ कश्यप, बीजापुर में महेश गगडा, गौरेला पेंड्रा मरवाही में हितानंद अग्रवाल, मुंगेली में भूपेंद्र सवन्नी, सक्ती में रजनीश सिंह, जांजगीर चांपा में धरमलाल कौशिक, कोरबा में लखन लाल साहू, सारंगढ़ में अशोक बजाज, सरगुजा में रामसेवक पैकरा, सूरजपुर में अनुराग सिंह देव, बलरामपुर में राजा पांडे, महेंद्रगढ़ में मेजर अनिल सिंह, कोरिया में श्रीमती चंपा देवी पावले, मुख्य वक्ता होंगे। उपासने ने बताया कि सभी वक्तागण जिला केंद्रों पर मीडिया से भी चर्चा कर आपातकाल की जादतियों को बताएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...