छत्तीसगढ़ में आसमानी बिजली का कहर: एक झटके में खेत गए दो किसानों की मौत… बारिश की वजह से पेड़ के निचे खड़े थे दोनों

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, रविवार को दोनों किसान खेत में काम करने गए थे। जब दोनों शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने तक उनका पता नहीं चला। अगले दिन सोमवार को खेत में सुबह दोनों की लाश मिली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी खार की है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेत में काम करते वक्त गातापार गांव निवासी 46 वर्षीय नंदकुमार निषाद और 40 वर्षीय भोला वर्मा बारिश होने पर पेड़ पर नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पंचमाना कर पोस्टमॉर्टम के लिए CHC पलारी भेजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि, रविवार सुबह दोनों किसान धान बोने से पहले खेत देखने गए थे।

जहां अचानक गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने लगी। वहीं, बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजन ढूंढने निकले। लेकिन रात होने से खेत के अंदर नहीं जा पाए। दूर से ही आवाज लगाकर पता लगाने की कोशिश की। जब कहीं से कोई जवाब नहीं मिला तो वापस परिवार के लोग घर लौट गए। सुबह वापस खेत जाकर देखा, तो पेड़ के नीचे दोंनों की लाश पड़ी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...