मुख्यमंत्री की रैली देखने के चक्कर में छत से लटक गया युवक; कैसे बची जान देखिए VIDEO

नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। चुनावी तैयारियों को लेकर केजरीवाल और मान दो दिनी दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। इस दौरान अहमदाबाद में केजरीवाल और भगवंत मान की रैली के दौरान बड़ा हादसा टल गया। रैली देखने के चक्कर में शख्स छत से लटक गया। उसके साथियों ने कैसे उसकी जान बचाई। देखिए वीडियो में…

शनिवार को दिवसीय दौरे के तहत अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। यहां दोनों ने साबरमती आश्रम में चरथे पर सूत काटा। केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य दौरे पर हैं। बताते चलें कि गुजरात में इसी साल चुनाव होने हैं।

साबरमती आश्रम में कुछ वक्त बिताने के बाद केजरीवाल और भगवंत मान ने अहमदाबाद में एक रैली में हिस्सा लिया। रैली के दौरान एक बड़ा हादसा टला। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रोडशो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की रैली के दौरान एक शख्स छत से रैली को देख रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से लटक गया। इस दौरान साथ में मौजूद उसके साथियों ने उसे रेस्क्यू किया।

इससे पहले साबरमती आश्रम में भगवंत मान ने कहा कि उन्हें यहां आकर पहुंच अच्छा लगा। पंजाब में हर घर में चरखा होता है क्योंकि पंजाब के लोगों के दिल में महात्मा गांधी के लिए काफी प्यार है। उधर, केजरीवाल ने साबरमती आश्रम के दौरे को चुनावी यात्रा कहने से इनकार कर दिया। उन्होने कहा कि वे यहां राजनीति पर चर्चा नहीं करेंगे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 600...

पुरी (ओडिशा): जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को भारी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। भीषण गर्मी और अनुमान...

फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन,...

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में...

कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष जगत में नया इतिहास रचते हुए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक कदम...

RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6180 पदों पर...

जॉब डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I और III पदों पर भर्तियों के लिए शाॅर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जल्द ही...