ABVP ने निकाली 500 फीट की तिरंगा यात्रा: हर्षौल्लास के साथ मनाया स्वंत्रता दिवस… शामिल हुए सैंकड़ो युवा

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भिलाई नगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 500 फिट भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रथम वर्ष यह तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा भिलाई के सरस्वती विहार इंगलिश मीडियम से निकाला गया जिसमें हज़ारो छात्र छात्राओं सहित भिलाई के कई गणमान्य लोग शामिल हुए तिरंगा यात्रा करीब 3 किलोमीटर चलने के बाद समापन उत्सव भवन में हुआ।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आजादी का यह कालखंड बहुत हीं महत्वपूर्ण है आज पुरा विश्व भारत की ओर देख रहा है आने वाले समय में हर दृष्टिकोण से भारत समृद्ध होगा जिसके लिए आज के युवाओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।हमें यह आजादी लाखों लोगों की कुर्बानी और सेंकड़ों वर्ष के संघर्ष के बाद हमें मिली है इसको सम्हाल के हम तभी रख पाएंगे जब पुरा भारत एकजुट रहेगा, क्योंकि आज कई अंतर्राष्ट्रीय शक्तियाँ हम लोगों को आपस में लड़ाकर देश को तोड़ने में लगी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलाश घोष ,नागेश्वर यादव ,प्रवीण यादव ,अभिषेक साहू ,अंश मिश्रा ,रितिक राय,अंकित यादव ,वैभव सिंह ,हर्षवर्धन लोधी , प्रतीक गुप्ता ,दीपक ,भावना ,हंसा ,दिव्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...