छत्तीसगढ़ में ACB-EOW ने कई शहरों में मारी रेड: शराब घोटाले से जुड़े लोगों के ठिकानों में कार्रवाई जारी… भिलाई में इन दो लोगों के यहां सुबह से पहुंची टीम, CA के घर भी छापा

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (ACB-EOW) ने कई शहरों में छापेमारी की कार्रवाई की है। ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गई है। गुरुवार सुबह अफसरों की टीम ने एक साथ कई लोगों के यहां दबिश दी और जांच शुरू कर दी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव सहित 20 से 22 जगहों पर एक साथ कार्रवाई चल रही है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में ACB-EOW में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद यह छापेमारी की जा रही है। भिलाई के न्यू खुर्शीपार निवासी पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के निवास पर ACB की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दबिश दी है। इनके बंगलो में इस समय छापे की कार्रवाई जारी है। एक दर्जन से अधिक टीम में शामिल सदस्य एक-एक बंगले में कार्रवाई को अंजाम दे रहे है।

बताया जा रहा है कि, जब ACB की टीम छापेमारी करने पहुंची तो पप्पू बंसल घर पर नहीं मिला। वहीं, विजय भाटिया छापेमारी के दौरान घर पर मौजूद है। इसी कड़ी में शराब कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही उनके CA को ACB-EOW ने निशाना बनाया है। जिसमें बिलासपुर में भी टीम ने तीन से चार जगहों पर दबिश दी है। इसमें एफएल 10 ए कंपनी के CA संजय मिश्रा के ऑफिस और घर सहित बाकी जगहों पर कार्रवाई चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...