सेलूद के पास दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत: भिलाई से मड़ई जा रहे थे लोग…ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियों कार,..घायलों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे विधायक वोरा

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर पाटन इलाके के सेलूद से आ रही है। जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भिलाई सुपेला से स्कार्पियो में 16 लोग सवार होकर बटरेल में आयोजित मेला मड़ई में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसके कारण मौके पर ही स्कार्पियो ड्राइवर और उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज स्पर्श हास्पिटल भिलाई में किया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और घायल लोगों का बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिये। घायल बुजुर्ग महिला दुर्ग की कांग्रेस पार्षद प्रेमलता साहू की बड़ी मां हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...