राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: गिल्ली- डंडा में दुर्ग संभाग का रहा दबदबा, खो-खो में रायपुर और दुर्ग ने अगले राउंड में किया प्रवेश

रायपुर। राजधानी रायपुर के माधवराव सप्रे शाला मैदान में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में गिल्ली-डण्डा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में आज 18 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) में दुर्ग संभाग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में दुर्ग रायपुर बिलासपुर सरगुजा और बस्तर संभाग के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया । आज हुए गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में पहला मैच रायपुर और बस्तर संभाग के मध्य हुआ जिसमें रायपुर ने बस्तर संभाग को 11-9 से पराजित किया, दूसरे मैच में दुर्ग ने 12-8 से बिलासपुर को मात दी। इसी तरह सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्ग संभाग ने सरगुजा संभाग को 8-1 के विशाल अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला रायपुर ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में दुर्ग संभाग ने रायपुर संभाग को 10-09 के अंतर से हरा कर खिताब अपने नाम किया। गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता के अन्य आयु वर्ग के मैच के मुकाबलों में कल सोमवार को बालिका वर्ग 0-18 आयु वर्ग ,18-40 आयु वर्ग पुरुष और महिला का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने और उसके संवर्धन के लिए 6 अक्टूबर से गांव गांव और ब्लॉक स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया।

खो-खो प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) में रायपुर और दुर्ग संभाग ने अगले राउंड में प्रवेश किया। इसी तरह 18 वर्ष बालिका आयु वर्ग में बिलासपुर और बस्तर संभाग ने अगले राउंड में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसी तरह से 18 से 40 महिला आयु वर्ग में बस्तर और दुर्ग संभाग ने अगले राउंड में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में दुर्ग रायपुर बिलासपुर सरगुजा और बस्तर संभाग के प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई। आज हुए खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच बिलासपुर और रायपुर संभाग के मध्य हुआ जिसमें रायपुर ने बिलासपुर संभाग को 10 पॉइंट से पराजित किया, दूसरे मैच में दुर्ग ने 14 पॉइंट और एक पारी से सरगुजा को मात दी। इसी तरह 18 वर्ष बालिका आयु वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 18 और एक पारी से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 18 से 40 आयु वर्ग महिला के अन्य मुकाबले में बस्तर ने रायपुर को 18 और एक पारी से हराया और वहीं दूसरे मुकाबले में दुर्ग ने सरगुजा को 11 पॉइंट एक पारी से हराकर अगले राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की। प्रतियोगिता में सभी मैच एकतरफा मुकाबले रहे। खो-खो प्रतियोगिता के अन्य आयु वर्ग के मुकाबले कल सोमवार को खेले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हाजिरी का रिपोर्ट कार्ड : 6...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का अगला सत्र 14 से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा। चार दिनों के इस सत्र से पहले विधायकों की सदन में...

ग्रामीण बैंक के 2.20 करोड़ रुपये के फ्रॉड में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से जुड़े करीब 2.20 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली...

देवेंद्र यादव की प्रदेश की सियासत में नई पारी...

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से हटने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सियासी खींचतान की चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में वर्ष 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ...