CG – स्कूल का समय बदला: दो पाली में कक्षाएं होगी संचालित… जानिये कब से कब तक होगा स्कूलों का संचालन

स्कूल का समय बदला: दो पाली में कक्षाएं होगी संचालित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली (वरिष्ठ कक्षा) का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.15 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक तथा द्वितीय पाली (कनिष्ठ कक्षा) सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 9.15 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होगा। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 10.15 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को 10.15 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...