पुलिस अफसर ने की आत्महत्या: एसीपी ने पहले पत्नी-भतीजे को गोली मारी… फिर खुद को भी किया शूट… मौके पर ही तीनों की चली गई जान, घर पर बेटा भी था, उसे छोड़ दिया

एसीपी ने पहले पत्नी-भतीजे को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट

डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में 57 साल के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) ने पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली। वारदात के समय घर में उनका बेटा भी मौजूद था, लेकिन उन्होंने बेटे को छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि भरत गायकवाड़ हाल ही में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से ACP बनाए गए थे और अमरावती में पोस्टिंग दी गई थी। सोमवार सुबह 3.30 बजे वे पुणे के बैनर एरिया स्थित अपने सरकारी बंगले आए। आते ही उन्होंने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन जैसे ही उनका बेटा और भतीजा कमरे में आए, एसीपी ने भतीजे के सीने पर गोली चला दी। बाद में आरोपी ने खुद को सिर में गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मे बताया कि ACP की पत्नी का नाम मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे का नाम दीपक (35) है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...