एडल्ट फिल्म स्टार लियोनी का हुआ निधन… 26 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा… अपार्टमेंट में मिली थी बेहोश

एडल्ट फिल्म स्टार लियोनी का हुआ निधन

डेस्क। एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. सोफिया ने 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. सोफिया की बॉडी उनके अपार्टमेंट में पाई गई है. सोफिया की यूं अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. एडल्ट एक्ट्रेस के निधन की खबर उनके सौतेले पिता माइक रोमेरा ने कंफर्म की है.

सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने GoFundMe पर एक बयान जारी किया है. इस स्टेटमेंट में उन्होंने निधन की खबर को कंफर्म किया है. सोफिया के पिता ने बताया कि उनके चले जाने से पूरा परिवार सदमे में हैं. पिता ने कहा कि- उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर शेयर करनी पड़ रही है.

पिता ने बयान में आगे कहा कि- 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं. लेकिन अभी उनके मौत का कारण सामने नहीं आया है. पुलिस इसकी जांच कर रही हैं. बकौल ने बताया है कि सोफिया को घूमने का काफी शौक था. वो हमेशा ही अपने आस-पास के सभी लोगों के खुश रखने के तरीके ढूंढती थीं. वो काफी हंसमुख थीं.

बता दें कि पिछले तीन महीने में ये तीसरा मामला है जब किसी एडल्ड स्टार की यूं अचानक मौत हुई है. सोफिया से पहले थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गई थीं. इसके बाद 36 साल की काग्ली लिन कार्टर ने भी सुसाइड कर लिया था. अब ऐसे में सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है कि आखिर इतनी जल्दी -जल्दी कैसे कम उम्र में फीमेल स्टार्स की मौत हो रही है. सोफिया के निधन के बाद अब उनके परिवार और फ्रेंड्स के बीच मातम छा गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...